आज मराठा समाज के लोगों से मिलेंगे फडणवीस, विधायकों की बैठक बुलाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज 11 बजे मराठा समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मराठा समाज के प्रतिष्ठित लोगों को निमंत्रण भेजा है। फडणवीस ने सभी विधायकों की बैठक भी बुलाई है। बता दें कि बुधवार को मराठा नेताओं ने जेल भरो आंदोलन बुलाया था। हालांकि, जितने समर्थन की उम्मीद वे जता रहे थे, उतनी भीड़ मुंबई के आजाद मैदान में नजर नहीं आई। मराठा आरक्षण को लेकर अब तक 6 लोग खुदकुशी कर चुके हैं। मराठा क्रांति मोर्चा मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की मांग कर रहा है।
 

More videos

See All