'2019 का पहला रुझान आ गया है, 'विपक्ष '40 लाख' वोटों से पीछे चल रहा है'

एनआरसी ममाले पर लगातार सियासत जारी है। विपक्षी दल 40 लाख लोगों को अवैध करार दिए जाने की वजह से लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं। विपक्ष इसे भाजपा की वोट राजनीति और सोचा-समझा गेम प्लान बता रही है। इसके अलावा कांग्रेस के एक सांसद ने इसपर पीएम को सफाई देने के लिए कहा है। वहीं सरकार का कहना है कि इसमें हमारा कोई हाथ नहीं है। यह सब सुप्रीम कोर्ट की देख-रेख में हो रहा है। इसी बीच भाजपा के सांसद और अभिनेता परेश रावल ने विपक्ष पर चुटकी ली है। परेश रावल ने ट्विट कर कहा- '2019 का पहला रुझान आ गया है, 'विपक्ष '40 लाख' वोटों से पीछे चल रहा है।' उनके इस ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महेंद्र नाम के यूजर ने लिखा, 'कम से कम 2 करोड़ वोट तो होंगे ही विपक्ष के पास बंग्लादेश+पाकिस्तान+रोहिंग्या घुसपैठियों को मिलाकर।' सौरभ सिंह नाम के यूजर ने लिखा, '40 लाख लोग कहां जाएंगे, बड़ी चिंता है। 5 लाख कश्मीरी पंडित कहां गए, किसी को चिंता नहीं। क्यों सही कहा न? परेश रावल जी।'

More videos

See All