अंतर्कलहों में उलझी कांग्रेस के लिए बीजेपी से जीतना मुश्किल

किसे चुनें, किसे न चुनें - कांग्रेस एक ऐसे सवाल के बीच में फँस रही है, जिसके लिए उसके पास बिल्कुल भी समय नहीं। गुजरात में सबसे बड़े नेता शंकर सिंह वाघेला ने जिस तरह से कांग्रेस से दूरी बनाई वो सबने देखा। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर और कांग्रेस के बीच फ़ासला हर किसी ने महसूस किया। पंजाब में तो सत्ता मिल गई लेकिन गुजरात लगातार पाँचवी बार हार गए। हरियाणा में अशोक तँवर-भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मध्य प्रदेश में कमलनाथ-ज्योतिरादित्य सिंधिया या राजस्थान में अशोक गहलोत-सचिन पायलट-सीपी जोशी, कांग्रेस किसे छोड़ दे और किसके साथ आगे बढ़े इस उलझन में फँस गई है। दरअसल कांग्रेस की नाव में खुद नाविक ही छेद कर रहे हैं।

More videos

See All