मराठा आंदोलन में झुलसा सांसद, गुस्साई भीड़ ने गाड़ी तोड़ी, सांसद को खदेड़ा

महाराष्ट्र में मूक मोर्चे के बाद अब मराठा आंदोलन हिंसक हो गया है। आंदोलनकारी सूबे के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को एक युवक ने गोदावरी नदी में कूद कर अपनी जान दे दी। वहीं आज एक युवक ने पुल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। उधर, औरंगाबाद में स्थानीय लोगों ने शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे की गाड़ी पर हमला कर दिया। वह गोदावरी में कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक के दाह-संस्कार में हिस्सा लेने जा रहे थे।बंद का सबसे ज्यादा असर मराठवाड़ा इलाके में दिख रहा है। यहां स्कूल और कॉलेज बंद हैं। औरंगाबाद में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गईं और प्रदर्शनकारी धरना दे रहे हैं।

वहीं, परभणी में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों को आग के हवाले कर दिया। बस फूंके जाने से कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें परभणी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मराठा क्रांति मोर्चा ने आज महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। जिसका असर दिखना शुरू हो गया है।

More videos

See All