अब सरकारी डिग्री कॉलेज होंगे हार्इटेक

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों में स्मार्ट क्लासेज और ई-लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी उच्च शिक्षा के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। डॉ. रावत बुधवार को नई दिल्ली में बिजनेस-टेक्नोलॉजी-लीडरशिप कांन्फ्रेंस में 'डिजिटल बिकम्स ह्यूमन थीम' विषय पर विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी क्षेत्रों में तकनीकी का प्रयोग सर्वाधिक होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के विकास के लिए कई प्रयास कर रही है। सरकार का नारा सबको शिक्षा अच्छी शिक्षा है। राज्य के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में शैक्षिक कैलेंडर लागू किया गया है। उत्तराखंड शूरवीरों की भूमि है।

More videos

See All