अब किसान पति-पत्नी दोनों को मिलेगा कर्ज माफी का लाभ, सरकार का ऐलान

शिवसेना नेता और राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने विधान भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए बताया कि 500000 किसान परिवारों को अब कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का डेढ़ लाख तक का कर्ज माफ किया था इसके तहत जिस किसान पर डेढ़ लाख तक का कर्ज है उस का कर्ज माफ होता था साथ ही जिस किसान पर डेढ़ लाख से ज्यादा का कर्ज है उसे ज्यादा की राशि जमा करके बचा हुआ उसका डेढ़ लाख रूपय माफ हो जाता था । सरकार ने कर्जमाफी की खामियों को देखने के लिए एक समिति का गठन किया था समिति ने विदर्भ मराठवाडा खानदेश कोकन हर जगह जाकर जायजा लिया।

समिति के अध्ययन के बाद लिया निर्णय
समिति ने सरकार से यह सिफारिश की थी कि किसान के परिवार में पति-पत्नी दोनों पर कर्ज है ऐसे में केवल पति का ही कर्ज माफ होता है पत्नी को उसका लाभ नहीं मिलता ।पति पर 100000 कर्ज है और पत्नी पर 90000 कर्ज है तो केवल पति का एक लाख का ही कर्ज माफ होता था पत्नी को उसका लाभ नहीं मिलता अब सुधार करने से कर्ज माफी का लाभ पति-पत्नी दोनों को मिलेगा पति का एक लाख का कर्ज माफ होगा साथ ही पत्नी पर जो 90000 कर्ज है उसमें उसे केवल 40000 हैं जमा करने पड़ेंगे बाकी  बचे 50000 उसकी मां को दी जाएगी।

More videos

See All