लोकसभा के मानसून सत्र में उभारेंगे मोदी सरकार की विफलताएं : जाखड़

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा है कि 18 जुलाई से शुरू होने जा रहे लोकसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार की 4 वर्षों की विफलताओं को उभारा जाएगा। जाखड़ ने आज केन्द्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अपने कार्यकाल का 4 वर्षों से अधिक का समय व्यतीत कर लिया है परंतु इस दौरान उसने चुनावी वायदों को पूरा नहीं किया। अब मोदी सरकार के पास केवल 6 महीने का समय बचा है। लोग अब मोदी सरकार से भ्रमित होने वाले नहीं हैं। संसद में कांग्रेस भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में किए लिखित वायदों का हिसाब मांगेगी। चुनावी घोषणा पत्र एक पवित्र दस्तावेज होता है जिसमें किए जाने वाले वायदे सरकार बनने पर संबंधित पार्टी को पूरे करने होते हैं। मोदी सरकार किसानों के कर्जों को माफ नहीं कर सकी जबकि पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली कांगे्रस सरकार छोटे किसानों के 2-2 लाख रुपए के कर्जों को माफ किया। प्रधानमंत्री पंजाब भी आए परंतु किसानों के कर्जे माफ नहीं करके गए, केन्द्र सरकार अब अपने वायदों से भाग रही है परंतु कांग्रेस उसे ऐसा नहीं करने देगी।

More videos

See All