एमएसपी बढ़ाने पर बोले पीएम मोदी-किसान चैन से सो जाए, ये कांग्रेस को मंजूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के मलोट में किसान कल्याण रैली को संबोधित करने पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक किसानों की नहीं बल्कि अपने परिवार की चिंता की है। उन्होंने कहा कि  कैसे भी स्थिति रही हो देश के किसान ने कभी मेहनत करने में कमी नहीं रखी लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकारों ने कभी किसानों की इज्जत नहीं की कभी उसको मान नहीं दिया। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को धोखा दिया कभी किसानों के सशक्तिकरण के लिए कार्य नहीं किया सिर्फ उन्हें वोट बैंक ही समझती रही। पंजाब ने हमेशा प्रेरित करने का काम किया है। आज भी देश नहीं बल्कि दुनिया का कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहां पंजाब का व्यक्ति न हो और वह अपने परिश्रम से लोहा न मनवा रहा हो। 
हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। देश में अभी तक 15 करोड़ से ज्यादा सोल हेल्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगियों की नींद उड़ गयी है। देश के किसान चैन से सो जाए ये कांग्रेस पार्टी को मंजूर नहीं है।

More videos

See All