दलित व महिलाओं को भाजपा सरकारों ने दिया सम्मान : धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि दलित और महिलाओं को भाजपा की सरकारों ने सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि गत विस चुनावों में सुजानपुर क्षेत्र में जो लोग चंद रुपयों के चक्कर में हजारों रुपये के विकास को भूल गए थे, अब उन्हें पिछली गलतियों को ठीक कर आगे बढ़ना चाहिए, तभी विकास होगा। वह मंगलवार को सुजानपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सपाहल में जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में 2019 में एनडीए की सरकार बनेगी।

More videos

See All