जोगी कांग्रेस जारी की चौथी सूची, सात प्रत्याशियों की घोषणा

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने चौथी सूची जारी करके सात और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जनता कांग्रेस अब तक 37 प्रत्याशियों को घोषित कर चुकी है। इनमें से छह उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
सूची में शामिल प्रत्याशी कनी चंदैया और बलिराम कचलाम भाजपा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अजित जोगी दिल्ली में हैं, इसलिए पार्टी के महासचिव अब्दुल हमीद हयात ने प्रत्याशी घोषित किए। गौरतलब है कि पहली सूची में 10, दूसरी सूची में 12, तीसरी सूची में 8 प्रत्याशी घोषित किए गए थे।

More videos

See All