मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में की सीएसआर के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में सीएसआर (व्यापक एकल प्रतिलाभ) के अन्तर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज को बेहतर बनाने की दिशा में सीएसआर के अन्तर्गत उद्योगपतियों द्वारा किए जाने वाले कार्य निश्चित रूप से सराहनीय हैं। छोटे-छोटे कामों से ही हमें सफलता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की सवा 3 करोड़ जनता की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। राज्य सरकार के आह्वान पर कई उद्योगपतियों ने पोटका और डुमरिया में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2019 तक स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया है लेकिन राज्य सरकार ने तय किया है कि 2 अक्टूबर, 2018 तक ही हम इस लक्ष्य को पूरा कर स्वच्छ झारखंड बनाने का काम करेंगे। 

सीएम ने कहा कि झारखंड एक समृद्ध राज्य है लेकिन इसकी गोद में गरीबी और कुपोषण जैसी समस्याएं हैं। झारखंड सरकार राज्य से कुपोषण को दूर करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। 

More videos

See All