भाजयुमो की नारेबाजी के विरोध में बवाल, आठ घायल; तनाव

भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो की ओर से ओटीसी मैदान से निकाले गए मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल लोगों को नारेबाजी से रोकने पर मेन रोड पर दो समुदाय उलझ पड़े। इससे तनाव फैल गया। बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल भाजयुमो कार्यकर्ताओं को समुदाय विशेष के लोग धार्मिक व उत्तेजक नारेबाजी से रोक रहे थे। नारेबाजी नहीं रुकने से स्थिति बिगड़ी। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। डेली माकेर्ट में कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी भी की। इसमें विजय कुमार मुर्मू समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। भाजयुमो के पांच कार्यकर्ताओं को भी चोट लगी। भाजयुमो अध्यक्ष सूर्यप्रताप के अनुसार कार्यकर्ताओं का गुरुनानक अस्पताल में इलाज कराया गया।
तनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस बीच आगे बढ़कर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हिनू चौक जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजयुमो नेताओं का दावा है कि डोरंडा में दर्जी मोहल्ले के पास असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर तीन राउंड फाय¨रग भी की।इस घटना से रविवार शाम करीब चार बजे से सात बजे तक अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर हिनू चौक तक का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। तनाव अभी भी व्याप्त है, लेकिन नियंत्रण में है। हंगामे के बाद डेली मार्केट, चर्च रोड की दुकानें बंद हो गई। ईद को लेकर बाजार में चहल पहल थी। बाजार में खरीदारी करने आए लोग हंगामे को देखते भागने लगे। इससे अफरातफरी मच गई।

More videos

See All