उपचुनाव में मेरे खिलाफ थी सरकारी मशीनरी, मशीनों की खराबी से हार: मृगांका

कैराना लोकसभा उपचुनाव में करारी हार को लेकर भाजपा हाईकमान गहन समीक्षा कर रहा है। इसी बीच दिवंगत सांसद हुकुम सिंह की पुत्री व भाजपा प्रत्याशी रहीं मृगांका सिंह ने चुनाव में सरकारी मशीनरी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर नई बहस छेड़ दी है। उनका मानना है कि पुनर्मतदान उनकी हार की वजह है। शुक्रवार को अपने मायापुर स्थित फार्महाउस पर मृगांका सिंह ने मीडिया से चुनाव को लेकर बातचीत की।

More videos

See All