बिहार में NDA का भाईचारा भोज, नहीं पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, दी ये सफाई

 राजधानी का ज्ञान भवन गुरुवार की शाम एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बना। मौका रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर बिहार में राजग के घटक दलों के भाईचारा भोज का। आयोजन की मेजबानी भाजपा ने की। इसमें इसमें जदयू, लोजपा एवं रालोसपा के तमाम वरिष्ठ-कनिष्ठ नेता शिरकत हुए। हालांकि, रालोसपा अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा यहां नहीं दिखे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय और संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ ने सहयोगी दलों के नेताओं को स्वयं आमंत्रित किया है। लेकिन इस भोज में रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आने पर संशय बना हुआ था और वे नहीं पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुशवाहा ने नित्यानंद राय को कहा है कि वो भोज में आने में असमर्थ हैं।

More videos

See All