महाराष्ट्र की इस सीट पर निर्विरोध जीती कांग्रेस, जानें क्या रही वजह

महाराष्ट्र के पलूस-कडेगाव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार विश्वजीत पतंगराव कदम को निर्विरोध जीत मिली है। यह सीट विश्वजीत के पिता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पतंगराव कदम के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ संग्राम सिंह देशमुख को उतारा था। हालांकि आखिरी समय पर उन्होंने नामांकन वापस ले लिया था। 
इस सीट पर पतंगराव को श्रद्धांजलि के तौर पर एनसीपी और शिवसेना ने विश्वजीत के खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था और उन्हें ही अपना समर्थन दिया था। इसके बाद पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने भाजपा नेताओं से इस सीट पर अपना कोई प्रत्याशी खड़ा ना करने की बात कही थी। जिसके बाद महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा के बाद संग्राम सिंह देशमुख का नामांकन वापस करवा लिया था।

More videos

See All