गुजरात में कांग्रेस और भाजपा में छिड़ी जुबानी जंग

पाटीदार न्याय महापंचायत में कांग्रेस विधायक वीरजी ठुम्मर ने भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी के पाटीदार होने पर सवाल उठाए हैं। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा इसे नारी शक्ति का अपमान बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ गांव-गांव अभियान चलाने वाली है। इससे पहले भाजपा विधायक व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उधर, ठुम्मर का कहना है कि वाघाणी ने पाटीदारों को पिट्ठू बताकर सरदार पटेल के वंशजों का अपमान किया है।
गुजरात में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पाटीदार आरक्षण आंदोलन को हवा देने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा व कांग्रेस के पाटीदार नेता ही आमने-सामने आ गए हैं। बात यहां तक आ पहुंच गई है कि एक- दूसरे के वंश पर ही सवाल उठाए जाने लगे हैं। दरअसल, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की न्याय महापंचायत से पहले भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी ने सत्ता के नशे में कह दिया कि वे किसी हार्दिक को नहीं जानते, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में लोकसभा चुनाव के दौरान की रणनीति हार्दिक के मद्देनजर ही बना रहे हैं।

More videos

See All