देश में पहली बार आठ दिनों का पर्यावरण मेला आज से रांची में

युगांतर भारती , नेचर फाउंडेशन एवं अन्य संगठनों के तत्वावधान में देश में पहली बार रांची में आठ दिनों का पर्यावरण मेला रांची के आड्रे हाउस में लगाया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार और निजी क्षेत्रों से जुड़े 40 से 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। मेले का उद्घाटन मंगलवार को शाम चार बजे आड्रे हाउस परिसर में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष एसपी सिंह परिहार उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मेला का समापन पांच जून को होगा। समापन समारोह में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे

More videos

See All