मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर हिमाचल कांग्रेस ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर सड़को पर उतरकर विश्वासघात दिवस मनाया और भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने 'मोदी संग मंहगाई डायन, जुमलों की बारात, महंगा राशन, मंहगा तेल अादि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा देश आज मंहगाई से परेशान है और मोदी जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा का आधार ही है जनता को लूटो और जश्न मनाओ। कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है आज महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल और डीजल के दाम 80 रुपए से ज्यादा हो गए हैं, किसानों की हालत खराब है महिलाएं परेशान है और मोदी समस्या का हल करने के बजाय जश्न मना रहे हैं। 

More videos

See All