अमित शाह ने स्वीकारा, सपा-बसपा गठबंधन 2019 में भाजपा के लिए चुनौती होगा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि 2019 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन भाजपा के लिए चुनौती साबित होगा. साथ ही कहा कि भाजपा, कांग्रेस को या तो अमेठी में या रायबरेली में हराएगी. शाह ने यहां मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से कहा, 'अगर बसपा और सपा गठबंधन बना कर चुनाव लड़ेंगी, तो यह हमारे लिए एक चुनौती होगी. हालांकि, हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हम अमेठी या रायबरेली में से एक सीट जरूर जीतेंगे.'

More videos

See All