चड्ढा शूगर मिल के कांग्रेस समर्थक मालिकों को क्यों नहीं किया गिरफ्तार : भाजपा

वन विभाग की शिकायत के बावजूद चड्ढा शूगर मिल के कांग्रेस समॢथत मालिकों पर पंजाब पुलिस एफ.आई.आर. दर्ज नहीं कर रही है। इससे स्पष्ट होता है कि राज्य में थाना व जिला स्तर की पुलिस का कांग्रेसीकरण हो गया है। भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और पूर्व प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने पंजाब सरकार के 14वें माह का रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय ये आरोप लगाए। शिकायत के बावजूद एफ.आई.आर. दर्ज न होने के बाद वन विभाग ने कोर्ट में शिकायत दी है, उससे साफ है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार चड्ढा शूगर मिल व डिस्टिलरियों के मालिकों को बचा रही है। सरकार एफ.आई.आर. दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करे।

कांग्रेस की ओर से पूर्ण कर्जा माफी का वायदा न पूरा करने के कारण अब तक 482 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। इस आस में किसानों ने कर्जा वापस करना बंद कर दिया और अब वसूली के लिए पंजाब एग्रीकल्चर डिवैल्पमैंट बैंक के अधिकारी गांव-गांव जा रहे हैं।

More videos

See All