कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को पहला मौका लोकतंत्र की हत्या

कर्नाटक में बहुमत न होने पर भी भाजपा को सरकार बनाने का न्योता देने पर भड़की कांग्रेस ने तहसील में धरना देकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल पर भाजपा के दवाब में कार्य करने का आरोप लगाया। 
तहसील में धरना देकर कांग्रेस ने कर्नाटक में भाजपा को सरकार बनाने का मौका लोकतंत्र की हत्या करार दिया। जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट ने कहा कांग्रेस ने जेडीएस के साथ समर्थन का पत्र सौंप दिया। उनके बाद भाजपा के पास बहुमत का कोई रास्ता नहीं रह जाता। फिर भी राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का मौका दे दिया। 

More videos

See All