लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की सीएम योगी आदित्यनाथ से इस भेंट पर काफी कयास लग रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव आज दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने उनके सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पहुंचे। यह भेंट पूर्व निर्धारित नहीं थी। अचानक मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री से भेंट करने पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मुलायम सिंह यादव तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच यह भेंट करीब 20 मिनट की थी। इसके बाद वह वापस अपने आवास चले गए।

More videos

See All