कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018 : जेडीएस को समर्थन देगी कांग्रेस, कुमारस्वामी बन सकते हैं सीएम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है।  दोपहर 2.30 बजे तक आये रुझानों में बीजेपी 84 सीटें जीत चुकी है और 19 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस ने अब तक 55 सीटें जीती हैं और 24 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस ने 21 सीटें जीतकर 16 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। 
 हालांकि कांग्रेस नेता बीच-बीच में अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन शुरूआती रूझानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुछ समय में शुरुआती रूझान पलटेंगे और उनकी सरकार बनेगी, हालांकि ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है 'हमे उम्मीद है कि हमारी जीत होगी लेकिन पार्टी ने सारे विकल्प खुले रखे हैं।' 
कांग्रेस और जेडीएस ने अपने 116 विधायकों के अलावा 2 निर्दलीय विधायकों के समर्थन का भी दावा किया है। कांग्रेस, जेडीएस ने अपने सभी विधायकों को बंगलुरू बुलाया है। यह सभी शाम को 5 बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। 
कांग्रेस के बाद अब भाजपा भी एक्टिव हो गई है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रकाश जावड़ेकर, धर्मेंद्र प्रधान और जेपी नड्डा को बंगलुरू भेजा है। वहीं दूसरी ओर आज शाम होने वाली भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक रद्द कर दी गई है।   

More videos

See All