कर्नाटक चुनाव परिणाम: महबूबा ने शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा को दी बधाई

 जम्मू - कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ‘शानदार प्रदर्शन’ के लिए आज भाजपा को बधाई दी।   महबूबा ने ट््िवटर पर लिखा , ‘कर्नाटक में शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा को तहे दिल से बधाई देती हूं।’ कर्नाटक विधानसभा की 222 सीटों के लिए मतगणना के नवीनतम रूझान के अनुसार 115 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के आगे चलने के साथ भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है।
आर आर नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कथित चुनावी कदाचार के कारण टाल दिया गया जबकि भाजपा उम्मीदवार के निधन के बाद जयनगर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया।   निवर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के पास 122, भाजपा और जद ( एस ) के पास 40-40 और छोटे दलों एवं निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 22 सीटें हैं।    

More videos

See All