कर्नाटक चुनाव में फेल हुआ कांग्रेस का लिंगायत कार्ड!

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना शुरू होने के दोपहर के रूझानों के मुताबिक, भाजपा ने 111 सीटों पर बढ़त बनाई है , जबकि कांग्रेस 71 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने लिंगायत समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित कर एक बड़ी चाल चली थी, लेकिन अफसोस वह सफल न हो सकी। 
लिंगायतों में कांग्रेस के सेंध न लगा पाने की बड़ी वजह यह रही कि आम लिंगायत लोगों को लगता था कि इससे उन्हें सीधे तौर पर कोई फायदा नहीं होगा। कर्नाटक की राजनीति के जानकारों के मुताबिक अल्पसंख्यक दर्जा दिए जाने का फायदा सीधे तौर पर लिंगायत समुदाय से जुड़े ट्रस्टों को होता। इससे उन्हें अपने संस्थानों के संचालन में काफी हद तक स्वायत्ता मिल सकती थी, लेकिन आम लोग इसे बड़े फायदे के तौर पर नहीं देख रहे थे। वहीं एक दिलचस्प आंकड़े मुताबिक परंपरागत रूप से कांग्रेस के समर्थक कहे जाने वाले मुस्लिम समुदाय के प्रभाव वाले इलाकों में भी भाजपा का खूब जादू चला है।

More videos

See All