कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018 : फिर चला मोदी का जादू, नहीं रंग लाई राहुल की मेहनत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में बीजेपी बहुमत हासिल करती दिख रही है। सुबह 11 बजे तक आये रुझानों में बीजेपी 114 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 66 सीटों पर ही बढ़त बना पाई है।  जेडीएस भी 40 सीटों पर आगे है। हालांकि कांग्रेस नेता बीच-बीच में अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन शुरूआती रूझानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुछ समय में शुरुआती रूझान पलटेंगे और उनकी सरकार बनेगी, हालांकि ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है 'हमे उम्मीद है कि हमारी जीत होगी लेकिन पार्टी ने सारे विकल्प खुले रखे हैं।' 

More videos

See All