मोदी ने 'कचरे का शहर' कहकर बेंगलुरू का अपमान किया: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'स्वभाविक रूप से झूठा' करार दिया। साथ ही कहा कि उन्होंने बेंगलुरू को 'कचरे का शहर' (गार्बेज सिटी) कहकर इसका अपमान किया है। राहुल ने ट्वीट किया, 'बागों के शहर और भारत के गौरव बेंगलुरू को 'कचरे का शहर' कहना उसका अपमान है।'
राहुल ने इस ट्वीट के साथ कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार और बीजेपी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के बीच शहरी विकास के लिए आवंटित राशि की तुलना करते हुए जानकारी भी संलग्न की है।

More videos

See All