रालोद अब विधायक विहीन पार्टी, सहेंद्र सिंह रमाला भाजपा में शामिल

राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के आरोप में राष्ट्रीय लोकदल से निलंबित किये गए बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने विधायक और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सहेंद्र के साथ ब्लाक प्रमुख प्रह्लाद सिंह और संजीव सिंह, करीब 30 ग्राम प्रधान और अन्य समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार की शाम एक समारोह में इन सभी को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा, प्रदेश और देश की तस्वीर सामने है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के लिए सरकार चला रहे हैं। सरकार अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की बेहतरी के लिए काम कर रही है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली किसान नेता सहेंद्र सिंह इसीलिए भाजपा में शामिल हुए हैं।

More videos

See All