कर्नाटक में चल रही है ‘मोदी लहर’: येदियुरप्पा

कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा ने आज कहा कि ‘ मोदी लहर ’ पर सवार उनकी पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगी। येदियुरप्पा ने ‘‘ फिलहाल ’’ इस बात से इंकार किया कि चुनावों के बाद जद ( एस ) के साथ गठबंधन किया जाएगा।  चुनावी विश्लेषकों ने कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान लगाया है जिसमें न तो सत्तारूढ कांग्रेस और ना ही भाजपा बहुमत पाती हुई नजर आ रही है। उनका कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की पार्टी जेडी ( एस ) सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।  

भाजपा से अलग होने के बाद कर्नाटक जनता पक्ष ( केजेपी ) का नेतृत्व करते वक्त लिंगायत समुदाय के लिए धार्मिक रूप से अल्पसंख्यक की मांग का समर्थन करने वाले इसी समुदाय से आने वाले येदियुरप्पा ने कहा कि यह मुद्दा भाजपा की चुनावी संभावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचाएगा बल्कि यह सत्तारूढ़ कांग्रेस पर ‘‘ पलटवार ’’ करेगा। प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा 12 मई को प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में 150 सीटें जीतने के मिशन को पूरा करने के लिए ‘‘ एकजुट बल ’’ के रूप में प्रचार कर रही है। 

More videos

See All