पवन चामलिंग भारत में सबसे अधिक समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री बने, ज्योति बसु का तोड़ा रिकॉर्ड

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग भारत के किसी भी राज्य में सबसे अधिक समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। पवन चामलिंग ने इस रिकॉर्ड के लिए लोगों का धन्यवाद दिया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहे थे जो लगातार 23 साल तक अपने पद पर रहे थे।
सिक्किम के मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक टाइमलाइन पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'मैं एक व्यक्तिगत मील के पत्थर को पार कर गया हूं। इसके लिए मैं दो दशकों के इस यात्रा में साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं।' उन्होंने सिक्किम के लोगों का धन्यवाद करते हुए लिखा कि 29 अप्रैल 2018 को मैं देश के सबसे ज्यादा समय तक रहने वाला मुख्यमंत्री बन गया हूं।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि अपने 23 साल, 4 महीने और 17 दिनों (जो 29 अप्रैल को पूरा हुआ) के कार्यकाल में मैंने वफादारी और प्रतिबद्धता के साथ काम किया हा और इन सालों में सिक्किम के हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।

More videos

See All