कर्नाटक चुनावों में राजनैतिक पर्यटन करेंगे माया और अखिलेश - राकेश त्रिपाठी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती के कर्नाटक चुनावों में दौरे को राजनैतिक पर्यटन बताया है। 

त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का मुख्य आधार व उत्पत्ति उत्तर प्रदेश रहा है और उत्तर प्रदेश में इनकी दशा खस्ताहाल है। सपा-बसपा अपनी स्थापना काल के बाद से अब तक के सर्वाधिक दुर्दिन झेल रहे हैं। बसपा के संस्थापक सदस्य बसपा छोड़ चुके है। बसपा अपना राष्ट्रीय दल का दर्जा बचाए रखने की चुनौती से जूझ रही है। उत्तर प्रदेश में बसपा का जनाधार संकुचित हो गया है। ऐसे में कर्नाटक दौरा मन बहलाने जैसा है। सपा, बसपा का कर्नाटक में न कोई जनाधार है और न ही पार्टी का संगठन। जातीय राजनीति करने वाले सपा-बसपा के लिए कर्नाटक मेें कोई आधार नहीं है। 

More videos

See All