हरियाणा विधानसभा की 10 कमेटियां गठित: कंवरपाल गुर्जर

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल ने वर्ष 2018-19 के लिए 10 कमेटियों का गठन किया है। वर्ष 2018-19 के लिए हरियाणा विधानसभा की सार्वजनिक लेखा कमेटी का चेयरमैन विधायक ज्ञान चंद गुप्ता को बनाया है जबकि सदस्यों में विधायक परमिंद्र सिंह ढुल, जयतीर्थ, प्रो. दिनेश कौशिक, बख्शीश सिंह विर्क, हरविंद्र कल्याण, डा. पवन सैनी, रणधीर सिंह कापड़ीवास और नगेंद्र भड़ाना शामिल है। याचिका कमेटी का चेयरमैन विधायक घनश्याम दास को बनाया है, सदस्यों में विधायक जय प्रकाश, गीता भुक्कल, जाकिर हुसैन, शकुंतला खटक, अनूप धानक और रणबीर गंगवा शामिल है।

हरियाणा विधानसभा की सबोर्डिनेट लेजिस्लेशन कमेटी की चेयरमैन विधायक संतोष चौहान सारवान होंगी जबकि सदस्यों में विधायक आनंद सिंह दांगी, रोहिता रेवड़ी, नसीम अहमद, जयवीर सिंह, सुभाष सुधा, केहर सिंह और हरियाणा के महाधिवक्ता शामिल हैं। 

जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) की सब्जैक्ट कमेटी का चेयरमैन विधायक सुभाष बराला को बनाया है जबकि सदस्यों में विधायक उदय भान, जाकिर हुसैन, डा. हरिचंद मिड्ढा, कुलवंत राम बाजीगर, बलवान सिंह दौलतपुरिया, ललित नागर, रविंद्र कुमार और श्याम सिंह राणा शामिल है।

गवर्नमेंट एस्योरेंस कमेटी का चेयरमैन विधायक जसविंद्र सिंह संधु को बनाया है जबकि सदस्यों में विधायक गीता भुक्कल, रणबीर सिंह गंगवा, शकुंतला खटक, सुखविंद्र, तेजपाल तंवर, मखन लाल सिंगला, बेद नारंग और अनूप धानक शामिल है।

स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं की कमेटी का चेयरमैन विधायक असीम गोयल को बनाया है जबकि सदस्यों में विधायक श्रीकृष्ण, जगबीर सिंह मलिक, घनश्याम सर्राफ, नरेश कौशिक, महिपाल ढांडा, उमेश अग्रवाल, प्रो. रविंद्र बलियाला और ओम प्रकाश बरवा शामिल है।

हरियाणा विभानसभा की हाऊस कमेटी की एक्स-ऑफिसियो चेयरमैन विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव को बनाया है जबकि सदस्यों में विधायक नसीम अहमद, श्याम सिंह, बिमला चौधरी और रविंद्र कुमार शामिल है।

शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सबजैक्ट कमेटी का चेयरमैन विधायक उमेश अग्रवाल को बनाया है जबकि सदस्यों में विधायक कर्ण सिंह दलाल, कुलदीप शर्मा, डा. अभय सिंह यादव, भगवानदास कबीरपंथी, ओमप्रकाश यादव, सुभाष सुधा, रामचंद कम्बोज और जसबीर देशवाल शामिल है।

अनुसूचित जाति, जन जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण कमेटी का चेयरमैन विधायक बलवंत सिंह को बनाया है जबकि सदस्यों में विधायक किरण चौधरी, पिरथी सिंह, बिमला चौधरी, कुलवंत राम बाजीगर, बिशम्बर सिंह वाल्मीकि, राजदीप सिंह फौगाट, बलकौर सिंह कालांवाली और रहीश खान शामिल है।

वर्ष 2018-19 के लिए अनुमान कमेटी की चेयरमैन विधायक प्रेमलता को बनाया गया है जबकि सदस्यों में विधायक उदयभान, भगवानदास कबीरपंथी, लतिका शर्मा, नरेश कौशिक, रणधीर सिंह कापड़ीवास, ओम प्रकाश यादव, नैना सिंह चौटाला और ललित नागर शामिल है।

इसी प्रकार, सार्वजनिक उपक्रम कमेटी का चेयरमैन विधायक मूल चंद शर्मा को बनाया है जबकि सदस्यों मेें विधायक डा. रघुवीर सिंह कादियान, अभय सिंह चौटाला, बिक्रम सिंह यादव, डा. कमल गुप्ता, सीमा त्रिखा, रामचंद कम्बोज, राजदीप सिंह फौगाट और टेक चंद शर्मा शामिल है।

More videos

See All