सुखपाल सिंह खैहरा राष्‍ट्रीय ध्‍वज का दुरुपयोग कर रहे हैं :चरणजीत सिंह चन्नी

तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष व आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा राष्‍ट्रीय ध्‍वज का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। चन्‍नी ने कहा कि खैहरा अपनी कार पर राष्ट्र चिन्ह व तिरंगा नहीं लगा सकते। वह ऐसा कर राष्ट्र चिन्ह व तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। दूसरी अोर, खैहरा का कहना है कि यह कार पंजाब सरकार ने उपलब्‍ध कराई है।
चन्नी ने कहा कि इसके इस्तेमाल को लेकर नियम बनाए गए हैं। दूसर खैहरा ने कहा है कि उन्हें कार सरकार ने उपलब्ध करवाई है। जो गाड़ी उन्हें सरकार की तरफ से भेजी गई है, उस पर तिरंगा व राष्ट्र चिन्ह लगा हुआ था। अब वह उसे उतार भी नहीं सकते। खैहरा ने कहा कि चन्नी नेता प्रतिपक्ष थे तो वह फिर किस अधिकार से कार पर राष्ट्र चिन्ह व तिरंगा लगाकर घूमते थे।
 

More videos

See All