राज्य सरकार ने विपक्षी दलों के विधायकों को विकास कार्यों को रोका :प्रीतम सिंह

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने धारचूला क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य में बाधा डालने व कांग्रेस विधायक हरीश धामी व कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निन्दा की है।  
शनिवार को बयान जारी कर प्रीतम सिंह ने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद के मदकोट क्षेत्र में सिंचाई विभाग के माध्यम से तटबंध का कार्य किया जा रहा है। काम करने वाले ठेकेदार को रॉयल्टी जमा करने के नाम पर धमकाया जा रहा है। जब स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई तो प्रशासन द्वारा उल्टे कांग्रेस विधायक के खिलाफ ही मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इशारे पर विपक्षी दलों के विधायकों के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को रोका जा रहा है। जिसकी कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर शीघ्र कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलेगा।

More videos

See All