आसिफा रेप के विरोध में पानीपत सिटी कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

पानीपत कांग्रेस ने आसिफा से दुष्कर्म के विरोध में और उसे श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार रात को कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च का नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता विपुल शाह ने किया। कैंडल मार्च में पानीपत सिटी कांग्रेस के वरिष्ठ और युवा साथियों ने हिस्सा लिया। साथ ही इस कैंडल मार्च को आम आदमियों का भी भरपूर साथ मिला। यह मार्च शाम 6:30 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर शाह के आवास से शुरू हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के प्रति असुरक्षा का माहौल है। उनकी सुरक्षा के लिए कुछ आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय समस्या है। भाजपा सरकार पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलवाने में असफल रही है। कांग्रेसी नेता विपुल शाह ने कहा कि भाजपा सरकार इस कैंडल मार्च को आम आदमी की आवाज समझे।
 

More videos

See All