सरकार हर मोर्चे पर विफल :किशोर उपाध्याय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्नाव में जो दुष्कर्म और हत्या की जो घटना हुई है वह निंदनीय है और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। निकाय चुनाव के मामले में सरकार की फजीहत हो रही है। इस को छुपाने के लिए सरकार चुनाव को पीछे हटाने में लगी है।  
उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले के स्थानीय लोगों को पूर्व की भांति उनके लिए कुछ अधिकार दिए जाने चाहिए। इससे यहां से पलायन रुकेगा और विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। इसका खामियाजा भाजपा को स्थानीय निकाय चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर  जिला कांग्रेस अध्यक्ष सूरज राणा, शांति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र रमोला आदि मौजूद रहे। 

More videos

See All