महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म और बढ़ती अराजकता की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका। 
महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क के समक्ष एकत्र हुईं और केंद्र, प्रदेश और यूपी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही यूपी सरकार का पुतला जलाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर महज मजाक किया जा रहा है। कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। ऐसे में महिला सशक्तिकरण के दावे करने वाली भाजपा सरकार की पोल खुलकर सामने आ गई है। महिलाओं ने कहा कि सरकार की इन नीतियों को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

More videos

See All