परिणय सूत्र में बंधे पंजाब के विधायक अंगद व यूपी की विधायक अदिति

  • पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की शादी बृहस्पतिवार को देश की राजधानी दिल्ली में संपन्न हुई।
  • दिल्ली-एनसीआर के चर्चित छतरपुर के जोरबा बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश व पंजाब के अलावा दिल्ली से भी लोग शामिल हुए। 
  • यह शादी हिन्दू व सिख रीति-रिवाज से सम्पन्न हुई। 
          यह भी पढ़े: करतारपुर कॉरिडोर का असर, पंजाब की मांग- मालवा क्षेत्र में दो नए पासपोर्ट केंद्र खोले केंद्र सरकार
  • जयमाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या गणमान्य लोगों के साथ अन्य लोगों ने फूलों की वर्षा कर नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।
  • शादी के दिन ही अदिति सिंह के फेसबुक वॉल पर पिता के नाम भावुक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इसे पढ़कर सोशल मीडिया पर लोग सहानुभूति जताने के साथ अदिति को शादी के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

More videos

See All