ट्रिब्यून फ्लाईओवर के लिए 700 पेड़ों की कटाई पर लगी रोक,स्वयं सेवी संस्था ने हाईकोर्ट से तत्काल दखल की मांग की

  • ट्रिब्यून चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण के साथ 700 पेड़ों की होने वाली कटाई पर बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी।
  • मास्टरप्लान में संशोधन किए बिना फ्लाईओवर के निर्माण पर सहमति नहीं दी जा सकती।
  • इस मामले पर पहले से ही स्वयं सेवी संस्था द रन क्लब ने जनहित याचिका दायर कर पेड़ों की कटाई व निर्माण पर रोक की मांग की थी।
  • बुधवार को संस्था की तरफ से अर्जी दायर कर कहा गया कि फ्लाईओवर के निर्माण के लिए दो तीन दिन में पेड़ों की कटाई का काम शुरु होने वाला है।
  • चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से कोर्ट में कहा गया था कि कोर्ट की पहले अनुमति लेकर ही काम शुरु किया जाएगा।

More videos

See All