अकील अख्तर आजसू में शामिल, झामुमो ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला

  • झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्रीय सचिव अकील अख्तर समेत छह अन्य नेताओं को पद मुक्त करते हुए पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।
 
  • पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभिन्न समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और जिला समिति से प्राप्त सूचना के अनुसार ये नेता पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त हैं।
 
  • इसमें यह भी कहा गया है कि अकील अख्तर को संगठन के सभी पदों से मुक्त करते हुए उनकी पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता भी खत्म कर दी गयी है। 
 
  • हालांकि अकील अख्तर ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से आजसू का दामन भी थाम लिया। 
 
  • जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें अख्तर के अलावा केंद्रीय सदस्य सरोज लकड़ा (हेमरोम), निर्मला भारती और रंथु उरांव जिला सचिव लोहरदगा शामिल हैं।
     
यह भी पढ़े : समन्वय के अभाव के चलते झारखंड में टूट गई भाजपा और आजसू की 20 साल पुरानी दोस्ती

More videos

See All