dainik jagran

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व सांसद हनुमान बेनीवाल की कार पर पथराव

  • केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक हनुमान बेनीवाल की कार पर पथराव किया गया।
     
  • घटना मंगलवार रात की है जब दोनों बाड़मेर में किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 
     
  • कैलाश चौधरी और हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: उदयपुर पहुंचे अर्जुन राम मेघवाल ने महाराष्ट्र में शिवसेना व NCP के गठबंधन को बताया अपवित्र
  • जानकारी के मुताबिक, राज्य के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता बेनीवाल पर यह हमला हुआ है।
     
  • पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन मंत्री के वाहन की खिड़की के शीशे और पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हुई है।

More videos

See All