naidunia

Ayodhya Verdict 2019 : उमा भारती ने कहा, आडवाणी हैं नींव का रत्न

  • अयोध्या में बाबरी ढांचा ढहाये जाने के मामले में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं आरोपी जयभान सिंह पवैया ने अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को भारत के सम्मान और स्वाभिमान की विजय बताया है।
  • बाबरी ढांचा ढहाये जाने के दौरान पवैया बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। तब सात दिसंबर से 20 दिसंबर 1992 तक 13 दिनों तक पवैया जेल में भी बंद रहे।
         CM कमलनाथ ने रद्द किए अपने कार्यक्रम, प्रदेश के हालात पर नज़र 
  • वहीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि 'आज हमारी पार्टी सत्ता की शीर्ष पर है, दुनिया में मोदी जी की जय-जयकार है,  इसकी नींव में जो रत्न थे, उनमें से एक जगमगाता हुआ रत्न है आडवाणी जी।"
  • उमा भारती ने कहा कि 'आडवाणी जी ही वह भारतीय राजनीति के पुरोधा हैं जिन्होंने साम्प्रदायिकता के खिलाफ बहस भारत के राजनीति के पटल पर छेड़ी थी। उसी बहस के मंथन में से अयोध्या आंदोलन आगे बढ़ा।
  • पवैया ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद शनिवार को नवदुनिया से कहा कि यह फैसला हिन्दू और मुसलमान की जय-पराजय से भी बड़ा मुद्दा है।

More videos

See All