dainik jagran

रुड़की नगर निगम चुनाव में बगावत करने वाले 25 भाजपाई पार्टी से निष्कासित

  • रुड़की नगर निगम के चुनाव में भाजपा को अपनों की बगावत से का सामना करना पड़ रहा है।
  • महापौर समेत वार्ड सदस्य पदों पर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 25 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 
  • पार्टी के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है और इसे तोड़ने की किसी को इजाज़त नहीं है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या विवाद के फैसले को लेकर उत्तराखंड के क्षेत्रों में धारा 144 लागू
  • जिन कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें महापौर पद पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में डटे गौरव गोयल व चंद्रप्रकाश बाटा शामिल हैं। 
  • इनके अलावा वार्ड सदस्य पदों पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रहे 23 कार्यकताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

 

More videos

See All