कांग्रेस की जनाक्रोश रैली आज, चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन

  • झारखण्ड विधानसभा 2019 के चलते राजधानी रांची में आज कांग्रेस की जनाक्रोश रैली आयोजित की गई है.
     
  • माना जा रहा है कि विपक्षी महागठबंधन में अधिक से अधिक सीटों पर दावेदारी जताने की चल रही अघोषित प्रतियोगिता के लिहाज से इस रैली में शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा.
     
  • दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की इस रैली में पार्टी ने 25 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य निर्धारित किया है, कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और अन्‍य नेताओं की अगुआई में जनसभा का आयाेजन किया गया है.
     
  • प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं केशव महतो कमलेश आदि नेता रैली को संबोधित करेंगे.
     
  • कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुआई वाली भाजपा सरकार पिछले पांच वर्षों में जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं कर पाई है जिसके चलते पिछले पांच सालों में झारखंड को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है.

    यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव को लेकर बने कोषांग, अफसरों को दी गई जिम्मेदारी

More videos

See All