कांग्रेस ने किया सवाल- मोदी जी ने EU को कश्मीर में पंच क्यों बनाया?

  • राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि कश्मीर दौरे के लिए यूरोप के सांसदों का स्वागत हो रहा है, जबकि भारतीय सांसदों के कश्मीर जाने पर रोक है.
     
  • सुरजेवाला ने ट्वीट में  लिखा, "जम्मू-कश्मीर हमारा, फिर यूरोपियन यूनियन वाले कैसे पधारे? हमारा मामला,हम देखेंगे! पर मोदीजी ने यूरोपियन यूनियन को कश्मीर में पंच क्यों बनाया? यह मोदी सरकार का फर्ज़ी राष्ट्रवाद व संसद का अपमान है!"
     
  • आनंद शर्मा ने भी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "यह भारतीय संसद की सम्प्रभुता का अपमान है. सरकार को जवाब देना चाहिए कि क्यों संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है, कमेटी को क्यों इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई?"
     
  •  इससे पहले कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यूरोपियन यूनियन के सांसदों के बजाय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को कश्मीर जाने दिया जाना चाहिए. 
     
  • बता दें कि यूरोपियन यूनियन के 27 सांसद मंगलवार को कश्मीर दौरे पर जा रहे हैं.

    यह भी पढ़े: NCP के साथ सरकार बनाएगी शिवसेना? संजय राउत बोले- हरियाणा में हो सकता है तो...

More videos

See All