molitics

लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप ने ब्रज में मनाई दिवाली, यमुना का हाल देख मोदी सरकार पर बरसे

  • राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने ब्रज वास पर हैं.
     
  • उन्होंने वृंदावन में ही दीपावली का पर्व मनाया, सोमवार को वो गोवर्धन पूजा करेंगे, इसके बाद अन्नकूट महोत्सव में हिस्सा लेंगे.
     
  • शनिवार को वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप यादव ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में बीमार श्रद्धालुओं का हाल जाना.
     
  • ये श्रद्धालु चौरासी कोस ब्रजयात्रा के दौरान यमुना जल पीने से बीमार हो गए थे, इस घटना के लिए तेज प्रताप ने मोदी सरकार पर निशाना साधा.

    गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में अपराधी आउट ऑफ कंट्रोल, 72 घंटे के दौरान छह की हत्या
     
  • उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर देशवासियों से सिर्फ मजाक कर रही है। यमुना महारानी को देखकर हृदय द्रवित है। उन्होंने कहा कि यदि यमुना नदी पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो आंदोलन करेंगे। 

More videos

See All