दिल्ली के दिग्गज नेता अनाधिकृत कॉलोनियों में मनाएंगे दिवाली

  • जनवरी में संभावित दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर सत्तासीन आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के साथ सभी प्रमुख दलों ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। 
 
  • इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के नेताओं से कहा है कि वे अनाधिकृत कॉलोनियों में जाकर दिवाली मनाएं और यहां पर रह रहे लोगोंं को त्योहार की बधाई दें।
 
  • 23 अक्टूबर को दिल्ली में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया है। 
 
  • पूर्वी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि दिवाली भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। यह ऐसा त्योहार है जिसे अगर निर्धन परिवार के साथ मिलकर मनाया जाए तो इसकी खुशी दोगुनी हो जाती है।
 
  • श्री कुमार इंद्रप्रस्थ मानव सेवा समिति द्वारा धनतेरस के अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
 
यह भी पढ़े : केंद्र सरकार के प्रक्रिया पूरे करते ही दिल्ली सरकार कैंप लगाकर रजिस्ट्रियां शुरू कर देगी - अरविंद केजरीवाल

More videos

See All