शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी अजय चौटाला तिहाड़ से आयेंगे बाहर, 2 हफ्ते के लिए मिला फरलो

  • जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उन्हें 2 हफ्ते की फरलो दी है। 
 
  •  अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए हैं और तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। 
 
  • हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी ने साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। 
 
  • बीजेपी की ओर से जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला के साथ गठबंधन की सरकार बनाने का वादा करने के कुछ ही घंटों बाद उनके पिता को तिहाड़ जेल से 2 हफ्ते की फरलो मंजूर की गई है। 
 
  • अजय चौटाला ने फरलो के अपने बचे हुए दिनों में से 14 दिन का दावा किया है। उन्हें रिहा किया जाएगा और 14वें दिन की समाप्ति पर उन्हें जेल में आत्मसमर्पण करना होगा। 
 
यह भी पढ़े : 'आप' की नई चुनावी रणनीति, अब बीजेपी को घेरने के बजाए करेगी उनके साथ 'को-ऑपरेट'

More videos

See All