सिक्किम उपचुनाव: CM तमांग जीते, दो सीटों पर जीत के साथ भाजपा का खाता खुला

  • सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग उर्फ पीएस गोले ने पोकलोक कामरंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 8,953 मतों से जीत हासिल की है.
     
  • वहीं, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सहयोगी भाजपा ने राज्य में पहली बार अपना खाता खोलते हुए दो सीटों पर जीत दर्ज की.
     
  • सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक गोले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के मोसेस राई को हराया.
     
  • भाजपा के उम्मीदवार सोनम छी वेनचुंगपा मारतम रूमटेक सीट से और यौंग शेरिंग लैपचा गंगटोक सीट से विजेता रहे.
     
  • भारत की फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया हमरो सिक्किम पार्टी के टिकट पर गंगटोक सीट से उम्मीदवार थे. उन्हें केवल 579 मत मिले.

    Also Read: Sikkim witnesses peaceful polling in by-elections

More videos

See All