सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाकर पंजाबी मतदाताओं को साधने में जुटी कांग्रेस

  • दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली पड़े दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद बृहस्पतिवार को सुभाष चोपड़ा की नियुक्ति हो गई। 
 
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष चोपड़ा पर दांव लगाकर एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है। 
 
  • इसके साथ ही कीर्ति आजाद को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव प्रचार समिति का प्रभारी बनाकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के सामने भी चुनौती पेश कर दी है। 
 
  • सोनिया गांधी ने सुभाष चोपड़ा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाकर पंजाबी मतदाताओं को साधने की कोशिश की है। 
 
  • वहीं कीर्ति आजाद को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार समिति का प्रभारी बनाकर पूर्वांचल के वोटर्स को वापस लाने का दांव चला है।  दिल्ली की सियासत में पंजाबी और पूर्वांचली वोटर्स किंगमेकर माने जाते हैं। 
 
यह भी पढ़े : सुभाष चोपड़ा बने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष

More videos

See All